श्रीनगर (महोबा)। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार को ग्राम पंचायत तिंदौली और श्रीनगर में मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत कार्यक्रम आयोजित किए। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया ने कहा कि मनरेगा की जगह नए कानून विकसित भारत जीराम जी के तहत अब आपके पास कोई कानूनी गारंटी नहीं रहेगी।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांगे हैं कि काम की गारंटी, मजदूरों की गारंटी, जवाबदेही की गारंटी, मनरेगा में किए गए बदलाव की तत्काल वापसी, काम के संविधानिक अधिकार की पूर्ण बहाली, न्यूनतम वेतन 400 रुपये प्रतिदिन की जाए। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सोनी, जिला सचिव रामकिशोर सोनी, मंडल अध्यक्ष देव सिंह राजपूत, मदन राजपूत, मनोज, रामजीवन अहिरवार, तुलसी अनुरागी आदि मौजूद रहे।