फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Mon, 28 Nov 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांच सौ और एक हजार के नोट बंद होने से आम जनता को हो रही दिक्कतों को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने सोमवार जन आक्रोश दिवस के रूप में मनाया। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतर प्रदर्शन किया। इसके बाद अंबेडकर पार्क में सभा कर नोटबंदी का विरोध जताया।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष त्रिलोक मोहन तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सुभाष चौक से पैदल यात्रा निकाली। जो ऊदल चौक, मुख्य डाकघर, आल्हा चौक आदि से होते हुए अंबेडकर पार्क में आकर सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की। जुलूस के

दौरान भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। सभा को संबोधित करते हुए महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नफीसा अली ने कहा कि 500 और 1000 के नोट अचानक बंद कर दिए गए लेकिन व्यवस्थाएं अधूरी की गई। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को आमजन के खिलाफ बताया। इस मौके पर भारत विशाल शुक्ला, सुभाष सैनी, अखंत भारत, तुलसीदास, गया प्रसाद प्रजापति, फूलचंद त्रिपाठी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें