फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा: आत्महत्या करने वाले किसान के घर पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

विज्ञापन
परिजनों से बातचीत करते कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। विकासखंड पनवाड़ी के ग्राम मसूदपुरा में करीब चार माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाले किसान के घर कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार उर्फ लल्लू ने पहुंचकर मृतक किसान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
विज्ञापन

साथ ही मृतक की पत्नी अंगूरी को 25 हजार रुपये और खाद्य सामग्री देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। ग्राम मसूदपुरा निवासी किसान रवींद्र पुत्र भागीरथ नोएडा में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। लाक डाउन के चलते वह मार्च में वापस गांव आ गया था।
दो माह घर में बैठने पर भी कोई कामकाज न मिलने से आर्थिक स्थिति खराब होने लगी। जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो गया था। तीन साल से सूखे के चलते फसल की पैदावार भी नहीं हो रही थी। इधर रोजी रोटी छिन जाने से परेशान किसान ने 21 मई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें