फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: कांग्रेसियों ने चढ़ावा घोटाले में प्राथमिकी दर्ज करने की उठाई मांग

विज्ञापन
फोटो 24 एमएएचपी 06 परिचय-कलक्ट्रेट में एसडीएम आदेश सिंह को ज्ञापन सौंपते पदाधिकारी। स्रोत: पार्
विज्ञापन
महोबा। जनपद अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावा घोटाले को लेकर कांग्रेसी आंदोलित हो गए हैं। बुधवार को पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंच मामले में विरोध जताया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर प्राथमिकी दर्ज किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संतोष कुमार धुरिया के नेतृत्व में पूर्व जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी, प्रदेश सचिव बृजराज सिंह, अरविंद द्विवेदी, अशोक राजपूत, महेश अहिरवार, वृंदावन कुशवाहा, आशाराम प्रजापति, देशराज रैकवार, मानसिंह राजपूत, नंदराम आदि ने कलक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अतिरिक्त एसडीएम आदेश सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि राम मंदिर चढ़ावा घोटाले ने लोगों की आस्था को झकझोर दिया है।
सरकार की ओर से एसआईटी का गठन हुआ लेकिन मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज न होने से इसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न लग रहा है। उन्होंने प्राथमिकी दर्ज कर निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें