फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सीटों पर घमासान, जैतपुर व पनवाड़ी में भाजपा का परचम

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले के चार ब्लॉक प्रमुखों की दो सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। जैतपुर सीट पर भाजपा के संदीप राजपूत के अलावा किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। पनवाड़ी ब्लॉक में भाजपा की अंजना अनुरागी ने नामांकन किया है और पूनम के नामांकन को जांच में खारिज कर दिया गया है।
विज्ञापन

पनवाड़ी ब्लॉक में सपा प्रत्याशी कुसुम देवी ने नामांकन ही नहीं किया। इससे जैतपुर और पनवाड़ी सीट पर सीट पर भाजपा प्रत्याशियों की जीत तय हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी मो. अवेश ने बताया कि कबरई ब्लॉक में राजू सिंह, प्रभात पाठक, वैभव सिंह, राम बालक पांडेय ने नामांकन किया है।
सपा के प्रत्याशी के नामांकन के दौरान जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव, अमित यादव, अभिमन्यु सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे। नामांकन के दौरान प्रत्याशियों के समर्थकों का ब्लॉक पर जमघट लगा रहा। नामांकन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। डीएम व एसपी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख पद के लिए चरखारी ब्लॉक में सपा की प्रवेश कुमारी और भाजपा की सीमा कुशवाहा के बीच सीधा मुकाबला है। गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दोनों दलों के प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। इस दौरान ब्लाक परिसर को छावनी में तब्दील रही।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष प्राण सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष बाबू मंसूरी शाकिर खान एडवोकेट शाहिद राजू जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा न्याज अहमद खां ऊर्फ मोनू’ नगर अध्यक्ष मनोज कुशवाहा’ शिवपाल यादव रहे। भाजपा का नामांकन जुलूस वीपार्क से प्रारम्भ हुआ। सीमा कुशवाहा ने भाजपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह सेंगर के साथ ब्लॉक पहुंचकर नामांकन किया। इस दौरान कालीचरण दीक्षित, महेंद्र गुरूदेव, योगेश मिश्रा, अमित शर्मा, प्रदीप पंसारी व भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें