महोबा। जिले में बिजली कटौती से लोग आजिज आ चुके है। शुक्रवार को बिजली
कटौती के विरोध में अब छात्राएं भी उतर आई हैं। दिन में 14 से 16 घंटे की
बिजली कटौती किए जाने से एक सैकड़ा से ज्यादा छात्राओं ने हस्ताक्षरयुक्त
ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा है। ज्ञापन में छात्राओं ने बोर्ड परीक्षा का
हवाला देते हुए बिजली व्यवस्था बेहतर कराए जाने की मांग की है।
सीएम को भेेजे गए ज्ञापन में छात्रा दीप शिखा सिंह, भारती सोनी, आफरीन, दरख्शा, अनुष्का सेन, दीक्षा तिवारी, आरती देवी, क्षमा शर्मा, आराधना, गीता यादव, भावना, फिरदौश, रागिनी कुशवाहा, मनीषा, शाहीन, किरन, आशिया खातून, आरती कुशवाहा, कविता, प्रीति, रिहाना मंसूरी, वंदना, हिना खातून सहित एक सैकड़ा से ज्यादा छात्राओं ने बताया कि बिजली की बेहिसाब कटौती के चलते बोर्ड परीक्षा की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। जिससे पढ़े बेटियां बढ़े बेटियां, हमारी बेटी उनका कल जैसी मुख्यमंत्री की ड्रीम प्रोजेक्ट परवान नहीं चढ़ पा रहा है। शाम से ही घरों में अंधेरा छा जाने के कारण पढ़ाई प्रभावित हो रही है।