मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लूू ने अफसरों के साथ तीन गांव में खाद्य
सुरक्षा अधिनियम के तहत 75 फीसदी लाभार्थियाें को खाद्यान्न वितरित किया।
उन्होंने शेष राशन वितरण की जिम्मेदारी जिलापूर्ति अधिकारी को दी। उन्होंने
कहा कि सात एकड़ जमीन, एक से अधिक लाइसेंस धारक, आयकर दाता, और सरकारी
कर्मियों को छोड़कर सभी को खाद्यान्न का वितरण करने का आदेश दिया।
चित्रकूट धाम मंडल बांदा के कमिश्नर ने शुक्रवार को जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह के साथ ग्राम कनेरा, छानी, सुदामापुरी और रैपुरा का निरीक्षण किया। प्रदेश के मुख्य सचिव के प्रस्तावित कार्यक्रम को देखते हुए। उन्हाेंने जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अवनेंद्र सिंह के साथ पहुंच कर खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत खाद्यान्न सामग्री का वितरण किया। मंडलायुक्त ने 75 प्रतिशत लाभार्थियों को राशन बांटकर 25 प्रतिशत लाभार्थियों को राशन बांटने की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर किसानों ने कमिशनर से अधिक बिल आने की शिकायत की तो उन्होंने विद्युत अभियंता नेकीराम को तलब कर बिल संशोधित करने का आदेश दिया। जिला अधिकारी ने निराश्रित वृृद्ध, गरीबों को कंबल वितरण कराए जाने के निर्देश दिए । अन्ना पशुओं के पानी पीने के लिए और चारा भूसा की व्यवस्था पर एसडीएम ने बताया की चरही का निर्माण कराया गया है। भूसा केंद्र गांव मे स्थापित कराए जा रहे है। कमिश्नर ने ग्रामीणों की मांग पर प्रत्येक गांव के एक हैंडपंप पर सबमर्सिबल पंप लगाने का निर्देश दिए । उन्हाेंने कहा कि पीने के पानी की समुचित व्यवस्था कर आने वाले व्यय को ग्राम पंचायत के राज्य वित्त से करने का आदेश दिया।
जमीनी मामलों को समय पर निपटाने की जरूरत
चरखारी महोबा कमिश्नर एल वेंकटेश्वर लू ने तहसील सभागार में अधिवक्ताआें की बैठक ली। उन्होंने वकीलों से जमीन बंटवारा, कब्जा, वरासत जैसे वादों को अधिक समय तक न खींचने की सलाह देते हुए कहा कि मामलों को जल्द निस्तारित कराएं। ताकि जमीनी विवाद के मामलों मे वादकारियाें का धन और समय बर्बाद न हो। गांव स्तर पर ऐसे मामलों को आपसी सुलह समझौते से निस्तारित कराए जाने की जरूरत बताई। डीएम ने कृषकों के जमा किसान क्रेडिट कार्ड के प्रीमियम का बीमा दिलाए जाने का आदेश दिया। कमिश्नर से अधिवक्ता मंगल सिंह ने क़सानों के नुकसान का मूल्यांकन हकीकत पर न करने, केशव राजपूत ने राजस्व वादों में रिपोर्ट लगाने मे रुपये लेने और चंद्रिका मिश्रा ने नगर के पेयजल संकट व शफीक अहमद, अरविंद यादव ने नगर के प्रचीन सरोवरों के सूखने के मामले को उठाया। बैठक में मुकुंद किशोर, कृष्ण कुमार, कामेश प्रजापति, भगतराम, नाथूराम, सहित तमाम वकील मौजूद रहे।
प्रयोगात्मक परीक्षा 11, 13 जनवरी को
महोबा। संाई इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मनोज अवस्थी ने बताया कि जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा 11 जनवरी व रसायन विज्ञान की परीक्षा 13 जनवरी को विद्यालय में संपन्न कराई जाएगी।