फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे में दो डंपरों की भिड़ंत के बाद लगी आग, चालक व क्लीनर जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कानपुर-सागर हाईवे पर कस्बा स्थित विद्या ग्रेनाइट के पास बुधवार सुबह करीब चार बजे दो डंपरों की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक डंपर के चालक और दूसरे डंपर के क्लीनर की जलकर मौत हो गई। दूसरे डंपर के चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दो घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन घंटे हाईवे पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

कानपुर नगर के मंगला विहार निवासी रामपाल (25) श्यामकृपा रोडलाइंस का डंपर चलाता है। मंगलवार रात वह भांजे (क्लीनर) प्रांशू पाल (20) पुत्र संजय निवासी रामादेवी जिला कानपुर के साथ खाली डंपर लेकर गिट्टी लेने पत्थर मंडी कबरई आ रहा था। रास्ते में प्रांशू डंपर चलाने लगा और रामपाल बगल की सीट पर बैठ गया। तभी हाईवे पर विद्या ग्रेनाइट के पास कानपुर जा रहे गिट्टी लदे डंपर से रामपाल के डंपर की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों डंपरों के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और आग लग गई। देखते ही देखते दोनों डंपर धू-धूकर जलने लगे। चालक और क्लीनर केबिन में फंसे होने के चलते बाहर नहीं निकल सके। राहगीरों ने पुलिस व फायर ब्रिगेड को हादसे की जानकारी दी। फायर कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक प्रांशू पाल और दूसरे डंपर के चालक शिवकुमार (35) पुत्र हुकुम सिंह बरौनीखुर्द दतिया की आग से जलकर मौके पर मौत हो गई। रामपाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सुबह सात बजे पुलिस ने जेसीबी व क्रेन की मदद से डंपरों को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें