फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 10 Feb 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
accident shimla
विज्ञापन
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरीपुरा के पास एक चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक के पीछे बैठे बाइक सवार की सड़क पर गिरने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक सवार बाल-बाल बच गया। उधर, दो अन्य सड़क दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के जनपद छतरपुर के गांव धवारी निवासी राजू राजपूत (27) अपने साथी मुन्ना के साथ गुरुवार की रात कबरई से रात करीब नौ बजे बाइक से वापस अपने गांव जा रहा था। गांव बरीपुरा के पास पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।

इससे बाइक के पीछे बैठा राजू सड़क पर जाकर गिरा। इससे  उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजू हेलमेट नहीं लगाए था। इससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक चालक मुन्ना बाल बाल बच गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजू अपने मां बाप का इकलौता बेटा था। उधर, थाना कबरई के गांव गंज निवासी सतीश (35) पुत्र रघुनाथ बाइक से महोबा से लौटकर गांव जा रहा था। तभी बाइक फिसल जाने से वह गिरकर घायल हो गया।

बनियातला निवासी राजाराम (70) पुत्र नाथूराम सड़क किनारे जा रहा था। तभी वाहन ने उसे टक्कर मारी दी। इससे वह घायल हो गया। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें