फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: सर्दीली हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, ठंड से महिला समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/हमीरपुर। शीतलहर का सितम कम नहीं हो रहा है। सोमवार को ठंड से महोबा में दो और हमीरपुर में एक की मौत हो गई। महोबा में तीन दिन में ठंड से नौ की मौत हो चुकी है। महोबा में अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री व न्यूनतम 4.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

महोबा में सोमवार को पूरे दिन सर्द हवाएं चलने से लोग ठिठुरते रहे। सबसे ज्यादा दिक्कत गरीबों व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों को हो रही है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसपी सोनकर ने बताया कि अभी दो से तीन दिन मौसम ऐसा ही रहेगा। बारिश होने की भी संभावना है।
शहर के मिलकीपुरा निवासी श्यामबाई (48) सोमवार की सुबह ठंड की चपेट में आ गई। हाथ-पैर अकड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। इलाज दौरान मौत हो गई। उधर, कस्बा श्रीनगर के भैरोगंज निवासी भवानीदीन (67) को ठंड लगने पर परिजन अलाव तपा रहे थे। इसी दौरान भवानीदीन अचेत होकर गिर गया। उसे जिला अस्पताल लाए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजन शवों का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही घर ले गए।
विज्ञापन

उधर, हमीरपुर के राठ क्षेत्र के गल्हिया गांव निवासी सुगर सिंह ने बताया कि पिता पूरन सिंह लोधी (73) फसल की रखवाली करने के लिए रात में खेत पर लेटे थे। रविवार रात सर्दी लगने से हालत बिगड़ गई। फोन पर जानकारी दी तो उन्हें सीएचसी ले गए। डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
वहीं दोपहर करीब डेढ़ बजे धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। ज्यादातर लोग छतों व सड़कों में खड़े होकर धूप लेते नजर आए। हालांकि गलन के चलते धूप भी कोई खास राहत नहीं दे सकी। मौसम विभाग के मुताबिक इस सप्ताह शीतलहर चलने से गलन बनी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें