फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: जिला अस्पताल में सीएमएस व डॉक्टर भिड़े

Thu, 20 Jun 2024 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल में बुधवार को शिकायतें मिलने पर सीएमएस ने बाल रोग विशेषज्ञ को कक्ष में बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई। गुस्साए डॉक्टर ने सीएमएस की टेबल का कांच तोड़ दिया और अस्पताल से स्थानांतरण करने की बात कही। एक घंटे तक चले विवाद के बाद अन्य डॉक्टरों ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में कभी मरीज से मारपीट तो कभी नशे में डॉक्टरों की अभद्रता का मामला सामने आता रहता है। कई डॉक्टरों के ओपीडी में समय से न बैठने और बाहर की दवाएं लिखने की शिकायतें यहां आए दिन होती हैं। लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. पवन कुमार अग्रवाल ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर गोपाल प्रसाद रजक को अपने कक्ष में बुलाया।
जहां बातचीत के दौरान मामला बढ़ गया। एक दूसरे को अपशब्द कहते हुए डॉक्टर ने उनका स्थानांतरण यहां से करने की बात कही। जिस पर सीएमएस ने यह मामला अपर निदेशक स्वास्थ्य के स्तर का होने की बात कही। इस पर डॉक्टर भड़क गए और टेबल में लगे कांच पर मुक्का मार दिया। इससे कांच टूट गया।
विज्ञापन

सीएमएस कक्ष में चल रहे विवाद को देखते हुए अन्य डॉक्टर व स्वास्थ्यकर्मी पहुंच गए और मामला शांत कराया। सीएमएस का कहना है कि शिकायत मिलने पर डॉक्टर को बुलाया गया था। इस पर डॉक्टर ने अभद्रता की और कांच तोड़ दिया। मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें