फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: निर्माण कार्यों के हैंडओवर न होने पर सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण

Thu, 16 Oct 2025 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। सीएम डैशबोर्ड पर प्रदर्शित एक करोड़ से ऊपर के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश पुलिस आवास निगम लिमिटेड के विकास कार्यों को अभी तक हैंडओवर न किए जाने पर उन्होंने सहायक अभियंता से स्पष्टीकरण तलब किया।
विज्ञापन

डीएम डीएम गजल भारद्वाज ने कलक्ट्रेट सभागार में बैठक में ने कार्यदायी संस्थाओं को गुणवत्तापूर्ण व समय सीमा के अंदर काम पूरा करने और प्रगति रिपोर्ट पोर्टल पर फीड करने के निर्देश दिए। उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड की ओर से तीन कार्यों की धीमी प्रगति मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने राजकीय सेतु निर्माण निगम लिमिटेड की ओर से कराए जा रहे गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली के पर्वत के पर्यटन विकास के कार्य को दिवाली से पहले पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल निगम नगरीय के कार्यों की प्रगति को बढ़ाने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग भवन निर्माण बांदा के कार्यों के लिए प्रगति के लिए एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बलराम कुमार, डीएसटीओ सादुलउल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें