डाकघर अधिकारियाें की उदासीनता के चलते एक माह से डाकघर का प्रिंटर खराब होने से एक माह से रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। जिससे लोगों को मजबूरन रजिस्ट्री के लिए 25 किलोमीटर महोबा व बेलाताल जाना पड़ रहा है। इससे पैसा और समय दोनों की बर्बादी हो रही है।
मालूम हो कि डाकघर कुलपहाड़ का प्रिंटर अप्रैल में खराब हो गया था। प्रिंटर खराब होने से स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री की रसीद नहीं निकल पा रही हैं। जिससे रजिस्ट्री करने आने वाले लोगों को निराश होकर बैरंग लौटना पड़ता है। इससे बेरोजगारों में विभाग के प्रति आक्रोश हैै। वहीं मजबूरन लोगों को महोबा या बेलाताल जाना पड़ता है। कुलपहाड़ निवासी शिवकुमार, हरिशंकर, राजाराम, इरफान अहमद, चिंतामणि ने बताया कि बताया कि नौकरियाें के लिए आवेदन करने के लिए डाकघर से रजिस्ट्री की जाती है। लेकिन प्रिंटर खराब होने से रजिस्ट्री का काम ठप है। उप डाकपाल कुलपहाड़ का कहना है कि प्रिंटर खराब होने के बावत उच्चाधिकारियाें को अवगत करा दिया गया है।