फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसों के फेरे बढ़े तो महोबा डिपो का बढ़ा मुनाफा

विज्ञापन
डिपो में खड़ी परिवहन निगम की बसें - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। कोरोना संक्रमण काल में महोबा डिपो की बेपटरी हुई आर्थिक स्थिति फिर से पटरी पर लौट आई है। परिवहन निगम की बसों फेरे बढ़ाने पर डिपो की आय सात लाख से बढ़कर करीब 12 लाख रोजाना हो गई है।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंध हेमंत मिश्रा ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कम क्षमता के साथ बसे दौड़ रही थी। जिससे डिपो की आय भी घट गई थी। संक्रमण से मुक्ति मिलने पर फिर से परिवहन की बसें निधारित क्षमता के साथ दौड़ रही हैं। लोकल रूट बांदा, राठ, मुस्करा में बसों के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। इन रूट पर डिपो की 30 बसें चल रही हैं। जिससे डिपो की आय बढ़कर प्रतिदिन करीब 12 लाख पहुंच गई है। कोरोना काल में डिपो की आय घटकर 7 लाख पहुंच गई थी।
हरिद्वार और दिल्ली रूट पर दौड़ने लगीं बसें
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि कोरोना काल मे अन्य राज्यों में बसों के संचालन पर रोक लगा दी गई थी। जिसे फिर से बहाल कर दिया गया है। डिपो की आठ बसें दिल्ली, कौशांबी छह, सराय काले खां बस अड्डा दो बसें जा रही हैं। वहीं एमपी के छतरपुर व राजस्थान में बसों के संचालन के लिए पत्र लिखा है। अनुमति मिलते ही इन रूट पर भी फिर से परिवहन की बसें दौड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें