जल बचाओ का संदेश देने के लिए क्रॉस कंट्री दौड़ में भाग लेते युवा
- फोटो : MAHOBA
कुलपहाड़ (महोबा)। युवाओं ने क्रासकंट्री दौड़ के माध्यम से जनता को जल संरक्षण का संदेश दिया। पुलिस अधिकारियों ने भी दौड़ में भाग लिया। दौड़ के बाद विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। दौड़ में रवि यादव व रोशनी तिवारी अव्वल रहे। सभी 45 प्रतिभागियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
भूजल सप्ताह के तहत मंगलवार को जल संरक्षण जागरुकता दौड़ का आयोजन कुलपहाड़ नगर में किया गया। जिसमें 45 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह दौड़ बागोल तिराहे से प्रारंभ होकर टौरियापुरा, बस स्टैंड, गोंदी चौराहा होते हुए सीएचसी कुलपहाड़ में समाप्त हुई। दौड़ में पुरुष वर्ग से रवि यादव कुलपहाड़ प्रथम, राहुल कुशवाहा द्वितीय और संदीप यादव गुर्जा तृतीय स्थान पर रहे। जबकि लड़कियों की दौड़ में रोशनी तिवारी महोबा प्रथम, आस्था पटेरिया सुगिरा द्वितीय और दीक्षा यादव कुलपहाड़ तृतीय स्थान पर रहीं। दौड़ में उप जिलाधिकारी सुथान अब्दुल्ला सातवें स्थान पर रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल 13 वें स्थान पर रहे। विनय पटैरिया 11 वें स्थान पर रहे।
दौड़ में भाग लेने वाले बालक शुभम द्विवेदी को रेस पूरी करने पर उपजिलाधिकारी ने हौसला अफजाई किया। सभी विजेताओं को उप जिलाधिकारी, तहसीलदार सुबोधमणि शर्मा, इंडियन बैंक के मैनेजर अनुज यादव, ईओ निर्दोष कुमार द्वारा ट्रॉफी व पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। कार्यक्रम समापन के बाद अस्पताल प्रांगण में लगे हैंडपंप के बगल में जल संरक्षण हेतु एक गड्ढा खोदा गया। कार्यक्रम जिला क्रीड़ा अधिकारी रामचंद्र, शुभम वर्मा, जयनारायण द्विवेदी, बृजेंद्र द्विवेदी, पूर्व बार अध्यक्ष शिवराम राजपूत, ज्ञान प्रकाश अरजरिया आदि मौजूद रहे।