फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में लगेगा हांगकांग का ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिला अस्पताल की महिला विंग में हांगकांग का ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट लगेगा। इसको लेकर जिला अस्पताल में तेजी के साथ बेस तैयार करने का काम चल रहा है। चार जुलाई तक प्लांट को स्थापित करने की तैयारी है। प्लांट से 500 लीटर प्रति मिनट ऑक्सीजन की सप्लाई की जाएगी। अस्पताल के 50 बेड में मरीजों को सुविधा प्रदान की जाएगी। अस्पताल में प्लांट स्थापित होने से जच्चा बच्चा को इसका फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारी की जा रही है। जिससे किसी मरीज की ऑक्सीजन की कमीं से जान न जाए। इसको लेकर जिले में एक साथ तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने का काम चल रहा है। जिसमें एक प्लांट कोविड एल-2 श्रीनगर और दो प्लांट जिला अस्पताल में स्थापित किए जाने हैं।
सीएमओ डॉ. मनोज कांत सिन्हा ने बताया कि जिला अस्पताल की महिला विंग में प्लांट स्थापित करने के लिए बेस तैयार किया जा रहा है।
असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट रेडिको खेतान लि. के महेश गुप्ता ने बताया जिला अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेटर प्लांट स्थापित करने के लिए तैयारियां चल रही हैं। यह प्लांट हांगकांग से लाया जा रहा है। चार जुलाई तक प्लांट आना संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें