फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: चौपाल लगाकर समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
चौपाल में जानकारी देते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ग्राम पंचायत खन्ना में शुक्रवार को डीएम मनोज कुमार ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान किसानों ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे बन जाने से खेत जाने के लिए रास्ता अवरुद्घ होने और खन्ना-ग्योड़ी मार्ग पर चल रहे निर्माण में पुलिया बनवाए जाने का मुद्दा उठाया। डीएम ने समस्या के निराकरण का भरोसा दिया।
विज्ञापन

चौपाल में किसान जयराम, किशुन, रामविशाल, भागीरथ, राजाराम, छुट्टन आदि ने बताया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के तैयार होने के बाद किसानों के खेतों के लिए जाने वाले रास्ते पर पुल का निर्माण कराया गया था। अब पुल में तारबाड़ी लगाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया गया है। जिससे किसान खेतों में नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने रास्ता खुलवाने की मांग की। इसके अलावा ग्रामीणें ने ग्योड़ी मार्ग के चल रहे निर्माण में पुलिया बनवाने की मांग उठाई। जिससे बारिश का पानी निकलने मे समस्या न हो।
डीएम ने ग्रामीणों को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन, आवास आदि की जानकारी दी। कहा कि लाभार्थी आयुष्मान कार्ड बनवाकर पांच लाख रुपये तक की निशुल्क चिकित्सा सुविधा का लाभ उठाए। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिवशंकर सिंह, जिला पंचायत सदस्य तेजप्रकाश शिवहरे, एसडीएम जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें