फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: महोबाः खन्ना माइनर में छोड़ा गया पानी

विज्ञापन
नहर में पानी आने पर खन्ना गांव में खेत की सिंचाई करता किसान। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। कबरई बांध से निकली खन्ना माइनर में पानी छोड़ दिया गया है। इससे किसानों में खुशी है। उनका कहना है कि नहर चालू हो जाने से खेतों में सूख रही फसलों को संजीवनी मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार सभी बांधों में भरपूर पानी है। इसके बाद भी कबरई बांध से निकले खन्ना माइनर में पानी न छोड़े जाने से किसान परेशान थे। नहरें बंद होने से किसानों की फसलें सूख रहीं थीं। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने 12 दिसंबर के अंक में नहरें बंद, सूख रहीं फसलें शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।
कबरई बांध से खन्ना माइनर में पानी छोड़े जाने से गुढ़ा, चिचारा, खन्ना, बन्नी, मवई खुर्द, छानी, तमौरा, रीवन, रतवा समेत एक दर्जन गांवों के किसानों को सिंचाई का पानी मिलने लगा है। सुखबीर, देवीदीन, हरीराम ने बताया कि अब नहर चालू हो जाने से वह खेतों की सिंचाई में जुट गए हैं। उधर, सिंचाई विभाग के अवर अभियंता प्रशांत कुमार का कहना है कि नहर में पानी छोड़ दिया गया है। किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए भरपूर पानी दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें