महोबा। ब्लॉक चरखारी के कमलखेड़ा गांव में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। बांदा के बल्लू ने मुरादाबाद के ऋषभ पहलवान को चितकर कुश्ती जीती। विजयी पहलवानों को शील्ड व धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
दंगल का शुभारंभ ग्राम शिवरतन सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। पहली कुश्ती रिवई के पूरन यादव व छतरपुर के मुकेश के बीच हुई। दोनों पहलवानों के बीच 10 मिनट तक जोर-आजमाइश चली। इसके बाद पूरन विजेता रहे। ननौरा के जीतेंद्र ने रिवई के मृगेंद्र को पछाड़ा। दिल्ली के रजत ने चंडीगढ़ के अरुण को पटकनी दी।आगरा के सुरेंद्र ने दिल्ली के सोनू को हराया जबकि जालौन के गौरी ने इटावा के राजा को धूल चटाई।
इस मौके पर पाठा प्रधान महेेंद्र सिंह, उमाशंकर सेन, मोहित सिंह, आकाश वर्मा, महेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।