फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबाः बागवानी से किसान बढ़ाएं आय- डीएम

विज्ञापन
किसान गोष्ठी में लगे स्टालों के उत्पाद देखते डीएम मनोज कुमार। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। डीएम मनोज कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को सेवायोजन सभागार में किसान गोष्ठी आयोजित हुई। किसानों ने विभिन्न उत्पादों के स्टाल लगाए। डीएम ने किसानों को बागवानी के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

गोष्ठी में डीएम ने कहा कि किसान बागवानी, मत्स्य पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती, पशुपालन कर अपनी आय बढ़ाएं। मत्स्य पालन के लिए सरकार सब्सिडी देती है। नैनो लिक्विड का प्रयोग करने से उत्पादन बढ़ेगा। इसके लिए किसानों को प्रेरित किया जाए। उन्होंने जैविक खेती को प्राकृतिक खेती की ओर ले जाने और गोमूत्र, गोबर, बेसन, मिट्टी आदि का मिश्रण बनाकर खेतों में छिड़काव करने का सुझाव दिया। उन्होंने किसानों से गुटका छोड़ो-लक्ष्मी जोड़ो का नारा देते स्वयं और दूसरों को भी जागरूक करने का आह्वान किया। इस मौके पर सीडीओ चित्रसेन सिंह, कृषि अधिकारी बीपी सिंह, दुग्ध निरीक्षक सुशील शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें