प्रतियोगिता में तबा फेंकती छात्रा अंजनी।
- फोटो : MAHOBA
महोबा। दो दिवसीय क्षेत्रीय युवा खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार से शुरू हो गई। विभिन्न खेलों में छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूनियर वर्ग की तवा फेंक में श्रीनगर के महेश व अंजनी ने बाजी मारी। शुक्रवार को समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस एसपी सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया। सीनियर बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सुनील प्रथम, उमाकांत द्वितीय व अरुण सिंह तृतीय स्थान पर रहें। बालिका वर्ग में रोशनी ने पहला स्थान पाया। जयंती व रजनी को दूसरा व तीसरा स्थान मिला। सब जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में शिवी को पहला, वंशिका को दूसरा और रवीना को तीसरा स्थान हासिल हुआ।
जूनियर बालिका वर्ग की 200 मीटर में रिंकी, खुशी व वंदना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में आरती प्रथम, संध्या द्वओतीय व रश्मि को तीसरा स्थान मिला। बालिका वर्ग गोलाफेंक में अंजनी ने पहला स्थान पाया। कमला ने दूसरा और तुलसा ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर जीआईसी प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार, संतोष अनुरागी, क्रीड़ा प्रभारी माध्यमिक शिक्षा नंदराम यादव, अमित राजपूत, मजहर, रामदीन सोनी, रेणु मौजूद रहीं।