फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध दुकानों पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाता बुलडोजर। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। श्रीनगर में ग्राम समाज की जमीन पर बनी दुकानों पर गुरुवार को प्रशासन का बुलडोजर गरजा। इस दौरान अवैध निर्माण गिरा दिया गया।
विज्ञापन

बजरंग कॉलोनी में ग्राम समाज की भूमि पर अवैध कब्जाकर दुकानों का निर्माण कराया गया था। इसका मुकदमा तहसीलदार कोर्ट में चल रहा था। अवैध कब्जाधारक मुकदमा हार गए थे। इसके बाद राजस्व निरीक्षक बिपिन बिहारी चौबे ने कब्जाधारकों को कई बार दुकानें हटाने के नोटिस दिए लेकिन कब्जा नहीं हटाया गया। गुुरुवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार के आदेश पर राजस्व निरीक्षक व लेखपाल अशोक त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच ग्राम समाज की भूमि पर स्थित दुकानों से कब्जा हटवा दिया। जेसीबी से पक्की दुकानें ढहाई गईं। एसडीएम ने बताया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें