महोबा। पंपों पर छापा मारकर पेट्रोल की गुणवत्ता की जांच की गई। हालांकि जांच में कहीं गड़बड़ी नहीं मिली।
पेट्रोल पंपों पर गड़बड़ी की मिल रही शिकायतों के बाद जिलाधिकारी मनोज कुमार के निर्देश पर टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। दो दिवसीय अभियान में जिलापूर्ति अधिकारी, चरखारी उपजिलाधिकारी पीयूष जायसवाल, क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ बाट माप निरीक्षक, कंपनी के सेल्स ऑफिसर, डिस्पेंसिंग यूनिट के मैनेजर की संयुक्त टीम ने चरखारी और गौरहारी पेट्रोल पंप में छापा मारा। कुलपहाड़ में चार पेट्रोल पंपों की जांच की गई । जांच में मात्रा, घनत्व सीमा के अंतर्गत पाए गए।