श्रीनगर (महोबा)। वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक और आर्यावर्त बैंक के संयुक्त तत्वावधान में गोष्ठी आयोजित हुई। ग्राम अतरारमाफ में आयोजित कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक नाबार्ड लखनऊ केके सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं चला रही हैं। जिसका लाभ बैंकों की ओर से दिया जा रहा है।
उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, अटल पेंशन योजना, जीवन ज्योति बीमा का किसानों से लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को सरकार की योजनाएं बताईं। गोष्ठी में बैंक प्रबंधक अनूप भार्गव, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पुष्पेंद्र पटैरिया, पवन अवस्थी आदि मौजूद रहे। (संवाद)