फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद की गिरफ्तारी पर अड़े पालिका कर्मी

विज्ञापन
सड़क पर प्रदर्शन करते पालिका कर्मचारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। नगर पालिका परिषद चरखारी के प्रधान लिपिक के साथ सभासद द्वारा की गई अभद्रता के विरोध में नगर पालिका के कर्मचारियों ने सड़कों पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ के बैनर तले जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम सदर का सौंपा। कर्मचारियों ने साफ-सफाई और बिजली व्यवस्था ठप करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर महासंघ के अध्यक्ष रामसेवक वर्मा, मंत्री सीताराम व उपाध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में कर्मचारियों ने तहसील पहुंचकर उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार यादव को सौंपे ज्ञापन में बताया कि सभासद आतिफ हाशमी द्वारा नगर पालिका चरखारी में पहुंचकर वर्क आर्डर न करने की बात कहकर प्रधान लिपिक अय्यूब से अभद्रता की गई थी।
कहा गया कि यदि तीन दिन के अंदर सभासद की गिरफ्तारी नहीं की गई तो नगर पालिका परिषद महोबा के कर्मचारी आवश्यक सेवाएं साफ, सफाई और प्रकाश व्यवस्था ठप कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में अरुण शुक्ला, अय्यूब खान, शैलेंद्र सिंह, बालकृष्ण, प्रवीण सहित तमाम कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें