फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खजुराहो मार्ग पर अब रोलर और मशीन से होने लगा निर्माण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। यूपी-एमपी की सीमा को जोड़ने वाली महोबा-खजुराहो मार्ग दो साल बाद बनने लगा है। खस्ताहाल मार्ग की समस्या को अमर उजाला ने 5 अक्तूबर के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित कि या था। विभाग ने इसे संज्ञान में लेकर इस पर कार्य शुरू कर दिया है। दो साल पहले 25 लाख रुपये की लागत से सड़क बनाई गई थी। जो छह माह में खराब हो गई थी। जिला मुख्यालय तक यह सड़क जाती है।
विज्ञापन

सड़क का करीब पांच किमी हिस्सा गड्डे में तब्दील हो चुका था। लोक निर्माण विभाग की शर्तों के मुताबिक दो साल तक सड़क की मरंमत कराने का प्रावधान है लेकिन विभाग ने न तो ठेकेदार से सड़क की मरंमत कराई और न ही गड्ढों को समतल कराया था। खस्ताहाल सड़क के चलते यहां पर आए दिन हादसे होते थे। अब खबर छपने के बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने खजुराहो मार्ग पर रोलर, जेसीबी मशीन व अन्य वाहन लगाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। सड़क का निर्माण कार्य होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें