फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना मवेशियों को लेकर दिया धरना, किसान यूनियन के लोग बोले, समस्या से मिले निजात

विज्ञापन
आर्यावर्त बैंक परिसर में धरने में बोलते वक्ता - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। किसानों की समस्याओं को लेकर बुंदेलखंड किसान यूनियन ने आर्यावर्त्त बैंक परिसर में बुधवार को धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ मोहम्मद उवैस को सौंपा गया। चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि अन्ना जानवरों की समस्या से किसान बुरी तरह परेशान है। चंद घंटों के लिए सो जाने पर फसल बर्बाद हो जाती है। उन्होंने अन्ना जानवरों की समस्या से तत्काल किसानों को निजात दिलाए जाने की मांग की है। कहा कि जिले में बनाई जा रही गो शालाओं से किसानों को कोई लाभ नहीं हो रहा है। गो शालाएं बनने के बाद भी अन्ना जानवर पहले की तरह ही घूम रहे हैं।
इस दौरान किसानों को मोबाइल फोन की व्यवस्था कराने की मांग उठाई गई। कहा कि इससे किसानों को भी कृषि संबंधी आनलाइन जानकारी मिल सकेगी। बच्चों की आनलाइन पढ़ाई हो सकेगी। किरण पाठक, अखिलेश रावत, राकेश साहू, पंकज तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें