फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम अवधेश कुमार तिवारी ने खनन कारोबारियों के साथ बैठक कर खनन कार्य व ट्रांसपोर्टेशन में कारोबारियों को आ रहीं समस्याओं को सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने खनन कारोबारियों को हिदायत दी कि जिले में ओवरलोडिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाए। कहा कि राजस्व की चोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में आयोजित बैठक में डीएम ने सभी कारोबारियों से कहा कि खनन कार्य एनजीटी और प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के मानकों को ध्यान में रखकर कराया जाए, ताकि पर्यावरण सुरक्षित रह सके। कहा कि स्टोन डस्ट को फैलने से रोकने के लिए पानी फव्वारा नियमित चलाते रहें।
पहाड़ों व क्रशरों में काम करने वाले श्रमिकों का श्रम विभाग में पंजीकरण कराएं, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी महेंद्र सिंह को निर्देश दिए कि क्रशर यूनियन भवन अलीपुरा में एक तिथि निर्धारित कर शिविर लगवाएं और अधिक से अधिक श्रमिकों का पंजीकरण कराएं। बैठक में एडीएम आरएस वर्मा, खनन अधिकारी शैलेंद्र सिंह, सूचना अधिकारी सतीश यादव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें