फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस किमी सड़क गड्ढों में तब्दील

विज्ञापन
कैमाहा-झांसी मार्ग की उखड़ी पड़ी सड़क - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। यूपी और एमपी की सीमा कैमाहा से झांसी मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे होने से आवागमन ठप हो गया, जबकि 30 किमी सड़क पूरी तरह से उखड़ गई है, जिससे वाहनों की आवाजाही पर एमपी प्रशासन ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन

दो साल पहले कैमाहा-झांसी मार्ग उखड़ गया था। कैमाहा से नौगांव तक करीब 30 किमी एमपी की सीमा में होने से मार्ग का निर्माण एमपी सरकार ने नहीं कराया, जिससे धीरे-धीरे पूरी सड़क ही गायब हो गई है।
नौगांव जाने वाले लोगों को 20 किमी अतिरिक्त दूरी तय करके नौगांव पहुंचना पड़ता है, जबकि अतरारमाफ, लुहेड़ी, पिपरामाफ, इमलिया, शमसेरा, फुटेरा समेत एक दर्जन से ज्यादा गांवों के लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कत हो रही है। बीमार पड़ने पर लोगों को गड्ढों को पार कर अस्पताल पहुंचना पड़ता है। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता एके श्रीवास्तव का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, जिससे वाहनों का आवागमन शुरू हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें