खरेला। ग्राम बसोठ में तीन दिन से आधा दर्जन से अधिक खंभों की केबिल जल जाने से बिजली आपूर्ति ठप्प है। बिजली आपूर्ति न होने से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही है।
ब्लाक चरखारी के ग्राम बसोठ में बिजली गुल होने से मुसीबत खड़ी हो गई है। ग्रामीण अशोक कुमार, रामचरण चरण दास , के पास एक साथ केबिल लाइन जलकर गिरी आसपास दरवाजों में बैठे लोगो में भगदड़ मच गई।
जिससे बड़ा हादसा टल गया। बिजली विभाग को सूचना दी गई लेकिन दिन बाद भी वि द्युत आपूर्ति बहाल नहीं हुई। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। (संवाद)