फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सचिवालयों में लगाए जाएं लाउडस्पीकर : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कलक्ट्रेट सभागार में मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने डीएम सत्येंद्र कुमार और जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवालयों में अधिकारियों और कर्मचारियों की रोस्टर बनाकर इस प्रकार ड्यूटी लगायी जाए कि अधिकारी प्रतिदिन ग्राम सचिवालय में बैठकर लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निदान करा सकें। वीडियो कॉलिंग से बीडीओ प्रतिदिन ग्राम पंचायत सचिवालयों की हाजिरी चेक करें। प्रत्येक ग्राम सचिवालय में लाउड स्पीकर लगाए जाएं ताकि लोगों को आसानी से सूचित किया जा सके।
विज्ञापन

कमिश्नर ने डीपीआओ को निर्देश दिए कि जो सामुदायिक शौचालय बन गए हैं, उनके संचालन के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को तैनात किया जाए। गांवों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। जल संरक्षण के लिए जिले में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिस भी कर्मचारी व अधिकारी ने बिना किसी उचित कारण के वैक्सीनेशन नहीं कराया है, उसका इस माह का वेतन रोक दिया जाए।
डीएम ने बताया कि जिले में अभी तक 45 साल से ऊपर के 51 फीसदी तथा 18-44 वर्ष के लगभग आठ फीसद लोगों को टीका लग चुका है। जुलाई में शत प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। इस मौके पर सीडीओ डॉ. हरिचरन सिंह, सीएमओ डॉ. एम के सिन्हा, एडीएम आरएस वर्मा, एडीएम नमामि गंगे जुबेर बेग, डीपीआरओ संतोष कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें