एनआईसी केंद्र में टूलकिट वितरित करते जिलाधिकारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में एनआईसी केंद्र पर प्रथम आनलाइन स्वरोजगार संगम कर्ज मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना अंतर्गत वर्ष 2020-21 प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को टूलकिट, पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले चंद्रप्रकाश व अवधेश कुमार को जिलाधिकारी ने टूलकिट वितरित किए। पीएम रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत हफीज, एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत सुशील कुमार, लक्ष्मण कुमार, करामत सहित सभी लाभार्थियों को 10.65 लाख का कर्ज वितरित किया गया। इस दौरान सीडीओ डॉ. हरिचरन, उपायुक्त उद्योग विमल द्विवेदी, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतराम, दीपक, केेशव आदि लोग मौजूद रहे।