महोबा। नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पत्र लिखकर कोरोना संक्रमण, संक्रामक बीमारियों से बचाव करने के लिए सहयोग मांगा है।
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय के माध्यम से 273 प्रधानों को पत्र भेजा है। सीएम ने प्रधानों से अपील की है कि वे इंसेफ्लाइटिस एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए गांवों में विशेष सफाई, स्वच्छता एवं छिड़काव का अभियान अपनी निगरानी में जारी रखें।
शुद्ध पेयजल की आवश्यकता के संबंध में लोगों को जागरूक करें। जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि सीएम की ओर से भेजे गए पत्र प्रधानों तक पहुंचा दिए हैं।