विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान को लेकर रविवार को उपजिलाधिकारी व सीओ ने आधा दर्जन गांवों में चौपाल लगाकर लोगों भयमुक्त होकर मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा एक-एक वोट का महत्व है। सभी मतदाता लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान अवश्य करें।
थाना महोबकंठ क्षेत्र के ग्राम इटौरा, रजौनी, छतरवारा सहित आधा दर्जन गांव में चौपाल लगाकर उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ विनय कुमार पाठक व सीओ विनोद सिंह ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। सीओ ने कहा कि वोट देना प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार है। चुनाव के दौरान खलल पैदा करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं पूछी और मतदान के दौरान किसी के लोभ लालच में न आकर भयमुक्त होकर मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति एक पक्ष में मतदान कराने का दबाव बनाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।