महोबा। समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के तहत राजकीय इंटर कॉलेज महोबा में सोमवार से दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। मास्टर ट्रेनरों ने छात्रों के बेहतर भविष्य के लिए कॅरिअर गाइडेंस जरूरी बताया।
प्रशिक्षण का शुभारंभ डीआईओएस प्रेमचंद यादव ने मां सरस्वती के पूजन के साथ किया। प्रधानाचार्य ज्ञानवंत सिंह तोमर व जिला समन्वयक दिलीप कुमार ने प्रशिक्षण की जानकारी दी।
मास्टर ट्रेनर प्रधानाचार्य आशी सिंह और सतीश मिश्रा ने प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया। इस दौरान नोडल शिक्षक विपिन सिंह, सुनील सरोज, लक्ष्मी नारायण साहू, प्रधानाचार्या वंदना गुप्ता, जगदेव वर्मा आदि मौजूद रहे। (संवाद)