-आधा घंटे की बारिश ने सफाई व्यवस्था की खोली पोल
फोटो 08 एमएएचपी 07 परिचय-कस्बा जैतपुर के मोहल्ला गैंगवापुरा में बारिश के बाद जलभराव होने से कमर तक भरे पानी के बीच सिर पर बैग रखकर निकलते छात्र-छात्राएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलाताल (महोबा)। जैतपुर में बुधवार की दोपहर आधा घंटे की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों व नालियों की सफाई न होने से कई मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटे बच्चे सिर और कंधे पर बैग रखकर कमर तक पानी से होकर घर पहुंचे। लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।
कस्बे के मोहल्ला गैंगवापुरा की स्थिति सबसे खराब रही। बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को हजारों का नुकसान हुआ। स्कूली बच्चे भी जलभराव के बीच निकलते नजर आए। अभिभावक रामप्रताप, दिनेश, देवीदीन आदि का आरोप है कि पांच साल से नाले-नालियों की ठीक से सफाई नहीं हुई। ऐसे में जरा सी बारिश में मोहल्ले तालाब बन जाते हैं। एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी का कहना है कि नियमित सफाई के निर्देश दिए गए है। जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।
फोटो 08 एमएएचपी 08 परिचय-विनोद। संवाद
छात्र विनोद का कहना है कि जरा सी बारिश में मोहल्ले में पानी भर जाता है। इससे कमर तक पानी में चलकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार कपड़े और बैग भी भींग जाता है। समस्या का समाधान होना चाहिए।
फोटो 08 एमएएचपी 09 परिचय-सृष्टि। संवाद
छात्रा सृष्टि कहती हैं कि उनके मोहल्ले में जलभराव की समस्या है। सालों से नालियां साफ नहीं है। घर पर पानी घुसने से दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
बारिश से जलमग्न हुआ थाना परिसर
फोटो 08 एमएएचपी 10 परिचय-थाना खन्ना परिसर में बारिश के बाद हुए जलभराव के बीच निकलता बाइक सवार। संवाद
खन्ना। कस्बा खन्ना में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से लोगों को राहत मिली। दूसरी ओर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। तेज बारिश से थाना परिसर व मोहल्लों में पानी भर गया। थाने में जलभराव होने से फरियादियों को दिक्कत हुई। सड़कों पर जलभराव से कई बाइकें बंद हो गईं।