फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
बचपन प्ले स्कूल का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि ने बच्चों को पुरस्कार दिया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं। बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं हैं जरूरत है बस उन्हें निखारने की। समारोह चंद्रकुंवर पब्लिक स्कूल में हुआ।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले स्कूल के बच्चाें ने गीत संगीत कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था।  जिसमें आधा सैकड़ा से ज्यादा बच्चाें को बेहतर प्रदर्शन के लिए चुना गया।

उन्हें पुरस्कृत करने का विद्यालय प्रबंध समिति ने निर्णय लिया। शनिवार को आयुषी, अवनी, सूरज, अपेक्षा, यथार्थ, आदित्यराज, मुस्कान, कोस्तुब, गुरमन सहित तमाम बच्चाें को मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य देवदत्त शर्मा ने कहा कि बच्चाें में प्रतिभाआें की कमी नहीं है। जरूरत है उन्हें निखारने की। ये बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं।

 उन्हाेंने कहा कि टीचर इन बच्चाें को जितनी मेहनत के साथ तैयार करेंगे, आगे चलकर ये बच्चे देश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि एचडीएफसी बैंक के मैनेजर ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए।। इससे बच्चाें को प्रतिभाएं प्रदर्शित करने का मौका मिलता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें