महोबा। ब्लॉक कबरई की ग्राम पंचायत बिलरही के मजरा गुप्ता खोड़ा की एक किमी सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील है। कीचड़ भरी तंग राहों से छात्र-छात्राएं अभिभावकों के साथ मंगलवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। बच्चों ने जिला पंचायत प्रशासक को समस्या बताई। कहा कि दलदल युक्त सड़क से सनकर वह स्कूल पहुंचते हैं। सड़क का निर्माण कराया जाए। जिला पंचायत प्रशासक ने सड़क को कार्ययोजना में शामिल कराकर शीघ्र निर्माण का भरोसा दिया।
पूर्व प्रधान कल्लू यादव के नेतृत्व में प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय बिलरही में शिक्षा ग्रहण कर रहीं छात्रा खुशबू, राधा, आयुष, पिंकी, अंजलि, शिवशंकर, वर्षा आदि ने जिला पंचायत प्रशासक को बताया कि वह प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं। वर्तमान में बारिश के चलते सड़क पूरी तरह कीचड़ युक्त हो गई है। इस सड़क से आने-जाने पर कई बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं। इससे उनके बैग और कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
बताया कि यह सड़क वर्ष 2019-20 में राज्य वित्त निधि से बनवाई गई थी। जिसका लोकार्पण तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया था लेकिन आधी सड़क का निर्माण करने के बाद इसे छोड़ दिया गया। तब से यह सड़क दलदल में तब्दील है। कीचड़ युक्त सड़क व गड्ढे होने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। महिलाओं और बीमार लोगों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है। उन्होंने शीघ्र सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग की।
कक्षा आठवीं की छात्रा अंजलि का कहना है कि गांव की सड़क पूरी तरह दलदल में तब्दील है। स्कूल जाते समय कपड़े खराब हो जाते हैं। आज जिला पंचायत कार्यालय महोबा आए थे। जल्द ही सड़क निर्माण का आश्वासन मिला है। छात्रा वर्षा कहती हैं कि स्कूल जाने के दौरान ड्रेस गंदगी हो जाने पर शिक्षक डांटते हैं। कीचड़ व जलभराव के बीच निकलना पड़ता है। चप्पल जूते पहनकर भी इस सड़क से नहीं निकल पाते। अब सड़क बनने की उम्मीद है। कक्षा आठवीं की छात्रा पिंकी का कहना है कि सड़क कई साल से उखड़ी है। छह साल पहले कुछ सड़क बनी थी लेकिन इसके बाद काम नहीं कराया गया। इससे ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ युक्त सड़क से निकलना मजबूरी बना है।
महोबा के जिला पंचायत प्रशासक जयप्रकाश अनुरागी का कहना है कि प्राथमिक विद्यालय बिलरही के कुछ बच्चे जिला पंचायत कार्यालय आए थे। उन्होंने विद्यालय तक सड़क न होने की समस्या बताई है। यह उनकी जानकारी में नहीं है और न ही किसी ग्रामीण ने इस तरह का कोई प्रस्ताव नहीं दिया। गुप्ता खोड़ा से प्राथमिक विद्यालय तक 700 मीटर सड़क को इसी वित्तीय वर्ष में कार्ययोजना में शामिल कराकर तीन माह के अंदर निर्माण कराया जाएगा। ताकि, बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
फोटो 18 एमएएचपी 11 परिचय-बिलरही गांव के मजरा गुप्ता खोड़ा की दलदल युक्त सड़क से निकलकर स्कूल जा