फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस लाख का चेकडैम धराशाई

Wed, 29 Jul 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 बीस लाख रुपये की लागत से बनाया गया चेकडैम दो माह में ही दरक गया। जिससे चेकडैम से रिसाव होने लगा है, 15 दिन के अंदर पानी रिसाव के चलते चेकडैम के किनारे दो दो फिट पानी भर गया । ग्रामीणों ने इसकी शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकासखंड कबरई के ग्राम कैमाहा में लघु सिंचाई विभाग द्वारा बनवाए गए चेकडैम का घटिया निर्माण कराए जाने से दो माह पहले तैयार हुआ चेकडैम पहली ही बारिश में दरक गया। निर्माण कार्य मानक के अनुुरूप न कराए जाने से चेकडैम जगह-जगह से रिस रहा है, जिससे भीषण बारिश में चेकडैम पर खतरा मंडराने लगा है। केंद्र सरकार की योजना 13वें वित्त से चेकडैम का निर्माण कराया गया था, लेकिन यह चेकडैम पहली बारिश भी नहीं काट सका। लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता पंकज कुमार का कहना है कि चेकडैम निर्माण की शिकायतें मिल रहीं हैं, जिसकी जांच कराई जा रही है। घटिया निर्माण की शिकायत मिलने के कारण ठेकेदार का भुुगतान रोक दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही भुगतान कराया जाना संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें