फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंगनवाड़ी केंद्र के 217 बच्चों का हुआ चेकअप

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। सीएमओ डॉ. विनय कुमार के निर्देशन में आंगनबाड़ी केंद्रों में 217 बच्चों का चेकअप किया गया। आरबीएसके टीम जैतपुर ने ग्राम मगरिया स्थित आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम में 63 व द्वितीय में 45 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके अलावा टिकरिया गांव के आंगनबाड़ी केंद्र एक में 53 और केंद्र-दो में 56 बच्चों का चेकअप किया। इस दौरान बच्चों के शारीरिक विकास, पोषण स्तर, सामान्य बीमारियों आदि की जांच की गई। साथ ही अभिभावकों को बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण संबंधी सुझाव दिए गए। इस मौके पर डॉ. पीएन शर्मा, डॉ. आकांक्षा सोनी, डॉ. आशुतोष सोनी, डॉ. वैशाली सोनी, डॉ. अमित गंगेले, महेंद्र, मधुबाला, संगीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उत्तरा, बबली, गीता, नीतू मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन


कल जारी होगी सम्मान निधि की 23वीं किस्त
महोबा। किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त शनिवार को जारी की जाएगी। 20 जून को पश्चिमी बंगाल के जनपद हुगली के तारकेश्वर में आयोजित पीएम किसान उत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान की 23वीं किस्त जारी करेंगे। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण शहर के सेवायोजन कार्यालय, सभी विकास खंड, ग्राम पंचायतों और कृषि विज्ञान केंद्र में शाम चार बजे से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने किसानों से वर्चुअल कार्यक्रम में प्रतिभाग करने की अपील की है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें