फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरखारी और महोबा के 4-4 प्रत्याशियों के पर्चे निरस्त

Tue, 07 Feb 2017 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
नितिन के भाई शुभम को नगर निगम में मिली है क्लर्क की नौकरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिले की दोनों सीटों पर मंगलवार को पर्चे की जांच के दौरान आठ पर्चे निरस्त कर दिए गए। इसमें चार महोबा सदर के हैं तो चार चरखारी विधान सभा क्षेत्र के लिए दाखिल किए गए थे। इन नामांकन पत्रों में अधूरी जानकारी दी गई थी। अब महोबा में 10 और चरखारी विधानसभा क्षेत्र में 11 प्रत्याशी शेष बचे हैं।
विज्ञापन



जिले की दोनों विधानसभा सीटों में 30 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। विधानसभा महोबा में 14 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए थे। जांच दौरान राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के छत्रपाल, लोकदल के लाखन तथा निर्दलीय स्वामीदीन व गिरधारीलाल के पर्चे निरस्त कर दिए गए। रिटर्निंग आफीसर प्रबुद्ध सिंह ने बताया कि नामांकन में पूरी जानकारी अंकित न होने से पर्चे निरस्त किए गए है। यह प्रत्याशी चुनाव नही लड़ सकेंगे।


इसी प्रकार चरखारी विधानसभा से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। जांच दौरान लोकदल पार्टी के हजरत अली व निर्दलीय प्रत्याशी हेमलता, जगन्नाथ प्रसाद तथा सुनील कुमार के पर्चे निरस्त कर दिए गए। रिटर्निग आफीसर मृदुल चौधरी ने बताया कि फार्म अधूरे होने पर चार उम्मीदवारों के पर्चे निरस्त कर दिए गए है। अब विधानसभा चरखारी में 11 प्रत्याशी शेष बचे है। 9 फरवरी को नाम वापिसी के बाद दोनों विधानसभाओं की स्थिति साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें