कुलपहाड़ /चरखारी। तहसील कुलपहाड़ और चरखारी में जिलाधिकारी मनोज नए उपजिलाधिकारियों की तैनाती कर दी। कुलपहाड़ संवाद के अनुसार श्वेता पांडे ने कुलपहाड़ की नई उपजिलाधिकारी के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। पीसीएस अधिकारी श्वेता की ट्रेनिंग पूरी होने के बाद शासन ने उन्हें महोबा जनपद में तैनाती दी थी। जिलाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने अगले ही दिन उनको कुलपहाड़ तहसील का चार्ज दे दिया।श्वेता की यह पहली तैनाती है। चरखारी संवाद के अनुसार पीयूष जायसवाल को चरखारी एसडीएम का चार्ज सौंपा गया है। (संवाद)