महोबा। मौसम के बदले मिजाज से मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। हालत यह है कि प्रतिदिन 12 सौ से 15 सौ नए मरीज अस्पताल में आ रहे है। सुबह होते ही अस्पतालों में मरीजों की भारी भीड़ एकत्र हो जाती है।
दिन में तेज धूप और रात में ठंड होने से लोग जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। जिले में सबसे ज्यादा मरीज बुखार और खांसी से पीड़ित हैं। सुबह नौ बजे से जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ जमा हो रही है। कई दिन तक बुखार न उतरने से डाक्टर खून की जांच को लिख रहे है जिससे पैथालाजी में मरीजाें की भीड़ लग रही है। जिससे मरीजों को उपचार कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। वहीं एक सप्ताह से मरीजों की भीड़ बढ़ने से अस्पताल में बैठने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। जिससे मरीज खासा परेशान हैं। डाक्टरों के कक्षों में भारी होने से मरीजों को फौरी तौर पर देखा जा रहा है। इसके अलावा प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों भारी संख्या बढ़ रही है। सीएमएस उदयवीर सिंह का कहना है कि बुखार सिर दर्द, खांसी, जुकाम के ज्यादा मरीज आ रहे हैं। अस्पताल में प्रतिदिन करीब 1200 से 1500 के बीच नए मरीज आ रहे हैं।