फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गोशालाओं में लगेंंगें सीसीटीवी कैमरे, होगी निगरानी

Tue, 30 Dec 2025 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण व संवर्धन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई। जिसमें डीएम ने जिले की सभी गोशालाओंं में 31 दिसंबर तक सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाने के निर्देश पालिका ईओ व बीडीओ को दिए। साथ ही सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंशों को कैटल कैचर से गोशालाओं में संरक्षित करने को कहा।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में डीएम ने नगर निकाय खरेला, कुलपहाड़ व चरखारी में सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंशों को एक सप्ताह के अंदर गोआश्रय केंद्र पहुंचाने के निर्देश दिए। कहा कि सभी एसडीएम गोचर भूमि की सूचना उपलब्ध कराएं। पिछले वर्ष की तरह सभी गोचर भूमि में नैपियर घास उगाई जाए। ताकि, जनपद में संचालित अस्थाई व स्थायी गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गौवंशों को हरा चारा उपलब्ध हो सके। गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाव के लिए तिरपाल, अलाव, गुड़ और पीने के लिए ताजे पानी की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बीमार गोवंश का समुचित उपचार किए जाने के निर्देश दिए। सभी एसडीएम व बीडीओ को प्रत्येक माह की 21 से 25 तारीख तक सभी गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण कर गोवंशों की वास्तविक संख्या का मिलान करने के निर्देश दिए। कहा कि गोवंशों को निर्धारित समय सारिणी के अनुसार सुबह व शाम को चारा, भूसा, चूनी चोकर और हरा चारा दिया जाए। इसकी निगरानी जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें