फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम के झाम में फंसे राहगीर

Mon, 30 Mar 2015 11:37 PM IST
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 शहर के मुख्य मार्ग को वनवे कर दिए जाने के बाद भी नागरिकों को जाम के झाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। सोमवार को शहर के नरसिंह कुटी के समीप जाम लग जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। दिन में कई-कई बार जाम लगने से सारा दिन राहगीर जाम की समस्या से जूझते रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इन दिनों चरखारी बाईपास सड़क के निर्माण के चलते परमानंद चौराहे वाली सड़क को बंद कर दिया गया है। जिसके चलते नवीन गल्ला मंडी जाने वाले ट्रैक्टर नरसिंह कुटी से रामकथा मार्ग से गुजर रहे है। मुख्य मार्ग के वनवे होने के बाद भी भारी वाहनों की आवाजाही होने से नगर वासियों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। सोमवार को दिन में कई बार नरसिंह कुटी के पास जाम लगने से दोनों तरफ वाहन फंसे रहे। नरसिंह कुटी से लेकर रामकथा मार्ग और सरस्वती विद्या मंदिर व डाक घर तक सड़क पर वाहन आड़े तिरछे फंस जाने से एक घंटे तक वाहन चालक जाम की समस्या से जूझते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलने के कुछ ही देर बार ही फिर से जाम लग गया। जिससे दिन में कई बार जाम की समस्या के चलते लोगों को परेशानी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें