फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba Crime: गोदभराई के बाद शादी तोड़ने पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Thu, 20 Jul 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

महोबा जिले में गोदभराई रस्म के बाद दहेज में 14 लाख रुपये व अन्य सामान की मांग करने और असमर्थता जताने पर शादी तोड़ने के मामले में राज्य महिला आयोग के आदेश पर छह लाेगों के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी व दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


थाना अजनर के लड़पुरा गांव निवासी शंकर सिंह यादव ने अपनी पुत्री की शादी मध्यप्रदेश के जतारा निवासी शैलेंद्र उर्फ साेनू के साथ तय की थी। 24 मार्च 2023 को वर पक्ष के लोग वधू पक्ष के घर पहुंचे और गोदभराई रस्म पूरी की। लड़की के पिता ने तिलक में सात लाख रुपये, सोने की जंजीर व कपड़े दिए। ढाई माह 16 जून को शादी की तिथि निर्धारित की गई लेकिन गोदभराई रस्म के बाद दूल्हा शैलेंद्र ने वधू पक्ष के घर फोन कर दहेज में 14 लाख रुपये देने अन्यथा शादी तोड़ने की बात कही।

विज्ञापन

जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। बाद में वर पक्ष के लोग मांग पूरी न होने पर शादी न करने की बात कहने लगे। इससे परेशान लड़की के पिता ने थाना अजनर समेत एसपी व राज्य महिला आयोग को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई। आयोग के आदेश पर थाना अजनर में शैलेंद्र उर्फ सोनू, उसके पिता रामप्रसाद यादव, चचेरा भाई राजेंद्र यादव, मामा इंद्रकुमार, राहुल व संतोषी यादव के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और दहेज अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शिवआसरे का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें