फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba: नवविवाहिता का फंदे पर लटका मिला शव, व्हाट्सएप पर लिखा पति निर्दोष हैं, मायका बोला- दहेज हत्या हुई है

Mon, 17 Jul 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

मोबाइल चेक करने पर जान देने से पहले पत्नी ने व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा कि पति निर्दोष है, मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हूं। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महोबा जिले में थाना पनवाड़ी के रिछा गांव में नवविवाहिता का शव मकान के कमरे में दुपट्टे के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व हत्याकर शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उधर, पति ने पत्नी के जीजा से बातचीत करने से मना करने पर आत्महत्या की बात बताई है। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कस्बा बेलाताल के बाईपास रोड निवासी बाबूलाल अहिरवार ने अपनी पुत्री आरती की शादी 11 जून 2023 को थाना पनवाड़ी के रिछा निवासी धन प्रसाद के पुत्र चंद्रप्रकाश से की थी। शादी के बाद ससुरालीजन और दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। इधर, शनिवार की रात आरती का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। परिजन उसे फंदे से नीचे उतार सीएचसी कुलपहाड़ ले गए। जहां डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
भाई पूरन ने बताया कि ससुरालीजन दो लाख रुपये और कार की मांग कर रहे थे। एक सप्ताह पहले बहन को आंख के पास आग से जला दिया था। भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। बताया कि ससुरालीजन शव को जिला अस्पताल में रखकर चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नायब तहसीलदार की देखरेख में शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना से मां कमला, भाभी लक्ष्मी, बाबा हरदयाल का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

व्हाट्सएप पर लिखा पति निर्दोष हैं...
पति चंद्रप्रकाश ने बताया कि एक दिन पहले वह अपनी पत्नी, साले व सरेज के साथ मध्यप्रदेश के मऊ सहानिया मंदिर दर्शन करने गए थे। पत्नी को जीजा से बात करते हुए देख लिया था, जिसको मना करते हुए उसके भाई से शिकायत करने की बात कही थी। शाम को बेलाताल में सभी ने खाना खाया और रिछा आ गए। घर आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली। मोबाइल चेक करने पर जान देने से पहले पत्नी ने व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा कि पति निर्दोष है, मैं अपनी इच्छा से आत्महत्या कर रही हूं। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें