फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में एक पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। कोतवाली के ग्राम बपरेथा में दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष के बाद पुलिस ने एक पक्ष से एक दर्जन लोगों पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई नहीं की गई। दूसरे पक्ष की पीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जब उनके परिजन कोतवाली में बैठे थे तभी रात में दबंगों ने एक बार फिर घर में घुसकर गालीगलौज व अभद्रता करते हुए जमकर उत्पात मचाया। इससे वह दहशत में हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम बपरेथा में पट्टे की जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चटक गए थे। मारपीट की घटना में दोनों पक्षों के 18 लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों ने कोतवाली चरखारी पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। पुलिस ने घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा। बुधवार को पुलिस ने एक पक्ष के रविंद्र राजपूत की तहरीर पर गजराज, कम्पू, दयाशंकर, संतोष, बालकिशन, बृजगोपाल, राजू, ओमप्रकाश, लालता, कम्पू का दामाद नाम अज्ञात व उसकी दो पुत्री के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे पीड़ित परिवार परेशान है। दूसरे पक्ष की सुमन पत्नी बालकिशन ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके परिजनों को पूरी रात थाने में बैठाए रखा और मोबाइल भी रख लिए। इसका फायदा उठाकर दबंगों ने एक बार फिर रात में घर में घुसकर उसके व उसके परिवार की महिलाओं के साथ अभद्रता कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। एक पक्षीय कार्रवाई किए जाने से पीड़ित परिवार दहशतजदा है। उधर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सरोज का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। दूूसरे पक्ष की तहरीर पर भी रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें