फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली में कार्डधारकों को मिलेगी अतिरिक्त चीनी

Mon, 02 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
मालूम हो कि जिले में नियमित चीनी का 1,330 क्विंटल आवंटन है, जिससे सापेक्ष जिले में 42,918 बीपीएल और अंत्योदय कार्ड धारक हैं। जिन्हें हर माह चीनी वितरित की जाती है। लेकिन शासन ने इस बार होली के त्योहार के लिए 210 क्विंटल अतिरिक्त चीनी का आवंटन किया है। चीनी का वितरण रोस्टर के मुताबिक माह की पांच तारीख से शुरू किया जाता है। लेकिन पांच को होली होने के कारण विभाग ने इसे चार मार्च से ही वितरित कराने का निर्देश दिया है।  जिले के सभी बीपीएल व अंत्योदय परिवारों को नियमित चीनी के साथ प्रति कार्ड पर करीब 500 ग्राम अतिरिक्त चीनी दी जाएगी। जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने सभी उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षकों को इसकी कार्ड धारकाें तक जानकारी मुहैया कराए जाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें