फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवारों ने घर में घुसकर मां-बेटा समेत चार को पीट किया अधमरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/कबरई। कस्बा कबरई के मोहल्ला भगतसिंह नगर में कार सवार आधा दर्जन से अधिक लोगों ने घर में घुसकर मां-बेटे समेत चार लोगों को पीटकर अधमरा कर दिया। घायलों को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केेंद्र कबरई पहुंचाया गया। जहां से तीन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला भगतसिंह नगर निवासी गनेशा (30) पुत्र भूरा शनिवार की रात परिवार समेत घर पर थे। तभी उसकी चाची का लड़का शराब के नशे में घर आ गया और गालीगलौज करने लगा। गनेशा ने शराब पीकर घर न आने की बात कही। विरोध करने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवक को अपने साथ ले गई। सुबह युवक ने अपने आधा दर्जन साथियों के साथ चार पहिया वाहन से गनेशा के घर पहुंचा। घर पर मौजूद परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। जिससे गनेशा, उसकी मां सियारानी (60), रानी (25) पत्नी रामप्रकाश व रामप्रकाश घायल हो गए। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।
पड़ोसियों की मदद से घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कबरई पहुंचाया गया। जहां से डॉक्टरों ने सियारानी, गनेशा व रानी की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना थाना कबरई पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें